फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two little brother's sexual harassment by father and uncle at panipat of haryana

'पापा और चाचा मेरे साथ गलत हरकतें करते हैं, मैं उनके साथ घर नहीं जाऊंगा'

Sat, 29 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 29 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
two little brother's sexual harassment by father and uncle at panipat of haryana
बच्चे संग कुकर्म
पापा और चाचा मेरे साथ गलत काम करते हैं, इसलिए मैं उनके साथ घर नहीं जाऊंगा। 11 साल के मासूम के मुंह से ये बात सुनकर पुलिस वाले सन्न रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। 7 दिन पहले एक बच्चा स्टेशन पर लावारिस मिला। लोग उसे पुलिस के पास ले गए।
विज्ञापन


मामला सीजेएम एवं सचिव मोहिल अग्रवाल तक पहुंची तो परिवार की खोज की गई। इससे पहले कि उन्हें कोई लेने आता, बच्चा बोल पड़ा कि वह घर नहीं जाना चाहता। पापा और चाचा गलत हरकतें करते हैं। बच्चे ने बताया कि छोटे भाई के साथ भी यह सब होता है।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद देर रात नौ उन्होंने सफीदो थाना पुलिस को बुलाकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दोनों बच्चों को पानीपत शेल्टर होम में रखकर पढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मां किसी और के साथ चली गई

two little brother's sexual harassment by father and uncle at panipat of haryana
कार्यस्थल पर यौन शोषण
सीजेएम ने बताया कि 21 अप्रैल को जीआरपी ने ट्रेन से उतरे बच्चे को पकड़ा था। उसे सेक्टर 6 स्थित शेल्टर होम में छोड़ दिया था। सीजेएम यहां पर किसी अन्य मामले की जांच करने के लिए आए थे। बच्चे से उन्होंने बातचीत की तो उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

बच्चे से नाम व पता पूछकर सीजेएम ने अपने स्तर पर परिजनों की तलाश शुरू की। बुधवार को उसके पिता का पता चलने पर सीजेएम ने उसको पानीपत बुलाया था। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्चे ने बताया कि कई वर्ष पहले उसकी मां किसी और व्यक्ति के साथ चली गई थी।

वह घर पर अपने छोटे भाई के साथ पिता के पास रहता था। पिता, दो चाचा व एक अन्य अंकल उसके साथ कई बार गलत काम कर चुके थे। इसके बाद छोटे भाई से भी पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि उसके साथ भी घर में गलत काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed