फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two injured in firing at Attari village of Amritsar

Amritsar News: अटारी गांव में सरेआम गुंडागर्दी, गोलियां चलीं, दो लोग घायल

Thu, 20 Jul 2023 01:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 01:15 AM IST
सार

थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two injured in firing at Attari village of Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के अटारी कस्बा में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस दौरान फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साहिब सिंह निवासी गांव अटारी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्त संदीप सिंह और हर्षदीप सिंह के साथ अटारी अड्डे पर जूस की दुकान गया था। जूस पीने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहा था। 

विज्ञापन


रात साढ़े 10 बजे का समय था। मेजर सिंह के घर के नजदीक पहुंचे तो स्ट्रीट लाइट जल रही थी। गली में काफी मोटरसाइकिल खड़ी थी। आगे जाने का रास्ता नहीं था। उन्हें पता चला कि मेजर सिंह के बेटे सनी का जन्मदिन है। उसके घर में डीजे लगा था। इतने में राजा निवासी अटारी बाहर निकला और बोला कि इतनी रात को उनके घर की तरफ क्या लेने आए हो?
विज्ञापन


इसके बाद बहसबाजी शुरू हो गई। सन्नी और साजन पिस्तौल लेकर गली में आ गए। उनके साथ हनी शर्मा और कुछ अज्ञात लोग भी हथियारों के साथ थे। आरोपियों ने उनकी तरफ सीधे फायरिंग की। एक गोली उनके पांव में लगी। इसके बाद भी उनकी तरफ फायरिंग और पथराव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उनका दोस्त साजन उसे जमीन से उठाने लगा तो एक गोली उसे भी लगी और वह भी घायल हो गया। थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

गांव राजा ताल में पेट्रोल पंप में लूट

उधर, जिले में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है। राम आशीष पाल निवासी न्यू प्रीत नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया है कि वह गांव राजा ताल फिलिंग स्टेशन मैं पिछले आठ साल से काम कर रहा है। मंगलवार की शाम को अपने साथी सरोज पाल के साथ पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी।

पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से उतर कर उसकी तरफ आया। उसकी तरफ पिस्तौल तानकर रुपयों की मांग की। इनकार करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। लुटेरे ने 9000 रुपये की नकदी छीन ली। इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। लोगों के जुटने पर भाग निकले। सूचना मिलने पर थाना घरिंडा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed