फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Hockey Players Murdered at Patiala of Punjab, Powercom Employees Murder

पटियाला में हॉकी खिलाड़ी और दोस्त की गोली मारकर हत्या, ढाबे में मामूली विवाद के बाद वारदात

Thu, 20 Feb 2020 07:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Feb 2020 07:43 PM IST
सार

  • ढाबे में मामूली विवाद के बाद अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम।
  • दोनों थे पावरकॉम में मुलाजिम, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच। 

विज्ञापन
Two Hockey Players Murdered at Patiala of Punjab, Powercom Employees Murder
गोली मारकर हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पटियाला जिले में बुधवार देर रात प्रताप नगर इलाके में एक ढाबे पर मामूली विवाद के बाद हॉकी के नेशनल खिलाड़ी और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) में मुलाजिम थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


वालीबॉल खेलने के बाद ढाबे पर गए थे खाना खाने
सिविल लाइन थाना इंचार्ज राहुल कौशल ने बताया कि अमरीक सिंह (35) पुत्र गुरजंट सिंह निवासी मजीठिया एनक्लेव पावरकॉम में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर था और कारपोरेशन की हाकी टीम का कप्तान था। वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका था। साथ ही सिमरजीत सिंह हैप्पी पुत्र दर्शन सिंह निवासी प्रताप नगर भी पावरकॉम में ही मुलाजिम था। 
विज्ञापन


दोनों दोस्त थे। दोनों तकरीबन रोजाना 24 नंबर रेलवे फाटक के पास माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन पीछे फ्लड लाइट व नेट लगाकर वालीबॉल खेलते थे। बुधवार रात भी दोनों वालीबाल खेलने के बाद फाटक के पास प्रताप नगर में पड़ते ज्ञान नेपाली ढाबे पर कुछ खाने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने का सामान लेने को लेकर हुआ झगड़ा

बुधवार रात करीब पौने 11 बजे ढाबे पर खाने का सामान लेने को लेकर दोनों दोस्तों की दो युवकों के साथ कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई थी। इसके बाद गुस्से से भरे दोनों आरोपी मौके से चले गए। कुछ देर बाद खाना खाकर अमरीक सिंह व सिमरजीत सिंह बाइक पर बैठकर जाने लग।

ढाबे से कुछ कदमों की दूरी पर मेन रोड पर चढ़ने ही वाले थे कि सामने से आरोपी राइफल लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने बाइक को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बाइक पर आगे सिमरजीत सिंह बैठा था। उसके सिर पर एक गोली लगी। वह वहीं ढेर हो गया। 

पीछे बैठे हाकी खिलाड़ी अमरीक सिंह के सिर, पेट और गुप्तांग में एक-एक गोली मारी गई। इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कुल सात गोलियां चलाई गईं हैं। गोलियों के खोल भी पुलिस को मौका-ए-वारदात से मिले हैं।

पुलिस के हाथ लगी आरोपियों की तस्वीर
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने किसी प्रत्यक्षदर्शी द्वारा अपने मूवी कैमरे में कैद की आरोपियों की तस्वीर हासिल कर ली है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

पहला तेरा डैडी छड गया, ते हुन तू, मैं किस दे सहारे जीवां

पटियाला में बुधवार रात मामूली लड़ाई के बाद हुए कत्लकांड में पंजाब ने जहां अपना एक बेहतरीन हाकी खिलाड़ी खो दिया, वहीं एक मां का इकलौता लाल भी सदा के लिए उससे दूर हो गया। जैसे ही मां ने अपने लाल की खून से लथपथ लाश देखी, तो वह दहाड़े मार कर रोने लगी।

मां बस यही कह रही थी कि पहले तेरा डैडी छड गया, ते हुन तू, ऐस बुढ़ापे विच हुन मैं किस दे सहारे जीवांगी। मजीठिया एनक्लेव के रहने वाले अमरीक सिंह पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड की हाकी टीम के कप्तान थे और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे।

अमर उजाला से बात करते हुए अमरीक के परिवार वालों ने बताया कि अमरीक ने बड़ी छोटी उम्र में अपने पिता गुरजंट सिंह को खो दिया था। मां ने बड़ी मुश्किल से इकलौते बेटे को पढ़ा-लिखाकर इस मुकाम तक पहुंचाया था। पावरकॉम के सीनियर हाकी कोच रुपिंदर सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की ओर से पटियाला के एनआईएस में स्थापित हॉकी के एक्सीलेंस सेंटर के जाने-माने पूर्व कोच इंद्रजीत सिंह गिल की निगरानी में अमरीक सिंह ने कोचिंग ली थी।

2005 में स्पोर्ट्स कोटे में उसकी पावरकाम में लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) के पद पर कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी लगी थी। बाद में वह रेगुलर हो गया था। जानकारी के मुताबिक अमरीक का करीब पौने तीन साल का एक लडक़ा है। पत्नी अमनदीप कौर मालेरकोटला में बीडीपीओ के पद पर तैनात है।

जल्द प्रमोशन होने वाली थी, हाल ही में गोल्ड भी जीता था

उन्होंने बताया कि जल्द ही अमरीक की अपर डिवीजनल क्लर्क के ओहदे पर प्रमोशन होने वाली थी। फिलहाल वह पटियाला में गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल के पास कैंट सबडिवीजन में एलडीसी तैनात था। दिसंबर 2019 में कोलकाता में आयोजित आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड हाकी टूर्नामेंट में पावरकॉम की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

पावरकॉम की इस जीत में अमरीक का बड़ा रोल था। वहीं इसी महीने की 5 से 9 फरवरी तक बडोदरा (गुजरात) में हुईं मास्टर गेम्स में पंजाब की तरफ से खेलते हुए अमरीक सिंह व उसकी टीम ने हाकी टूर्नांमेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। पंजाब को अपने इस अनमोल रतन पर मान था। अमरीक 15 सालों से हाकी खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed