{"_id":"626bd73d0aaf7865541d45ce","slug":"two-groups-of-prisoners-clashed-in-muktsar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर: जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुक्तसर: जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
सार
पंजाब की मुक्तसर जेल में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में घायल कैदियों को उपचार के बाद वापस ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुक्तसर जेल में पुरानी रंजिश में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें तीन कैदी और बीच-बचाव करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी की। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में कैदियों के दोनों गुटों के नौ लोगों के खिलाफ जेल नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताते हैं कि हत्या के मामलों में जिला जेल में मानसा के कुलजीत सिंह गांधी व फिरोजपुर के भिंदा ग्रुप के कैदी और बंदी कैद हैं। कुलजीत गांधी व उसके साथी इससे पहले बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद थे। बठिंडा जेल में भी यह ग्रुप भिंदा गुट के साथ लड़ाई करते रहते थे। इसी वजह से उन्हें बठिंडा से मुक्तसर की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था, मगर यहां भी हालात वैसे ही थे। रंजिश के कारण ही बीते गुरुवार को दोनों गुटों के कैदी व बंदी जेल में बनी कैंटीन के पास भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लड़ाई का पता चलते ही हवलदार सुखविंदर सिंह और वार्डन जसवीर सिंह उनके पास बीच-बचाव में उन्हें छुड़ाने आए तो उन लोगों ने दोनों कर्मचारियों पर भी प्रहार कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत से दोनों गुटों की लड़ाई को शांत किया। इस लड़ाई में तीन कैदियों सहित पुलिसकर्मी सुखविंदर सिंह व जसवीर सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने जिला जेल के सहायक अधीक्षक तरसेम सिंह की शिकायत पर दोनों गुटों के कैदियों और बंदियों में शामिल कुलजीत सिंह उर्फ गांधी, सुमेश सिंह उर्फ बिल्ला, बलदेव सिंह उर्फ बिट्टू, खुशहाल सिंह, गुरविंदर सिंह, सन्नी, मनी उर्फ हाथी, राजिंदर जॉनी और अमनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।