फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two friends died in a road accident in Abohar of Punjab

अबोहर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत से मातम

Wed, 14 Dec 2022 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 05:53 PM IST
सार

पिता नरेश ने बताया आर्यन उनका बड़ा बेटा है, वह पढ़ाई में बेहद ही होशियार था। जिला प्रशासन उसे सम्मानित भी कर चुका है। वहीं उसका दोस्त सिदागत की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह फ्लावर डेकोरेशन का कार्य करता था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Two friends died in a road accident in Abohar of Punjab
मृतक दोस्तों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर में फाजिल्का रोड पर गांव डंगरखेड़ा के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। नगर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जान गंवाने वाला एक युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन

 
फाजिल्का के माधव कॉलोनी निवासी बीए प्रथम वर्ष का छात्र आर्यन (19) पुत्र नरेश शर्मा अपने दोस्त सिदागत उर्फ शानू पुत्र शेरावत के साथ बाइक पर फाजिल्का से अबोहर आ रहा था। जब दोनों गांव डंगरखेड़ा के सामने रेलवे ओवरब्रिज के निकट पहुंचे तो अबोहर से फाजिल्का की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस के चालक ने सामने जा रहे किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन और शानू बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन अबोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक आर्यन के पिता नरेश ने बताया आर्यन उनका बड़ा बेटा है, वह पढ़ाई में बेहद ही होशियार था। जिला प्रशासन उसे सम्मानित भी कर चुका है। वहीं उसका दोस्त सिदागत की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह फ्लावर डेकोरेशन का कार्य करता था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed