{"_id":"5f8df4a38ebc3e9bfa0cd34a","slug":"two-friends-died-and-two-injured-in-road-accident-in-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब में पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, गंभीर हालत में दो पटियाला रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ साहिब में पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, गंभीर हालत में दो पटियाला रेफर
Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव भैरोपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर चार दोस्त दाखिला लेने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उनकी कार गांव भैरोपुर में बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
इस हादसे में जश्नप्रीत सिंह (22) निवासी गांव तुरां मंडी गोबिंदगढ़ और केशव बांसल (21) निवासी कुक्कड़ माजरा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार गगनदीप सिंह निवासी लाडपुर (मंडी गोबिंदगढ़) और नवजोत संधू निवासी तूरां की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
थाना फतेहगढ़ साहिब के सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि चारों विद्यार्थी एक कार में सवार होकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रहे थे। जब वह गांव भैरोपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। सिविल अस्पताल के डॉ. जीवनजोत ने बताया कि हादसे के शिकार चार युवक लाए गए थे। जिनमें से दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो की मौत हो गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन