{"_id":"5b7d984542c79246344b2674","slug":"two-friends-death-in-road-accident-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिवानीः बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चांग में बुधवार शाम को पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे बाइक सवार दो किशोरों की टाटा-407 की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गांव चांग निवासी अंकित और सैय निवासी साहिल बुधवार को पांच बजे के करीब सीसर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के गए थे। जब वे तेल डलवाकर रोड पर आए तो महम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा-407 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों रोड पर जा गिरे। हादसे में जहां साहिल की मौके पर ही मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल अंकित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दोनों दोस्त बहन-भाइयों में थे सबसे छोटे
परिजनों ने बताया कि अंकित तीन भाइयों में तो साहिल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दोनों चांग में एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। सैय निवासी साहिल का परिवार चांग के पास खेतों में रहता था। साहिल का पिता जहां खेतीबाड़ी करता है तो अंकित के पिता ने फैक्ट्री लगा रखी है।
ज्यादातर समय दोनों रहते थे साथ
मृतक साहिल और अंकित एक स्कूल में साथ पढ़ते तो थे ही, वहीं स्कूल के बाद भी ज्यादातर साथ रहते थे। दोनों घर पर भी साथ पढ़ते थे और खेलने भी साथ ही जाते थे। दोनों की एक साथ मौत के बाद चांग और सैय गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई।