{"_id":"5ba13a7b867a557ece01e28b","slug":"two-friends-arrested-in-vikas-murder-case-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड में दो दोस्त हुए गिरफ्तार, चौंकाने वाला सच आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास हत्याकांड में दो दोस्त हुए गिरफ्तार, चौंकाने वाला सच आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मेजर संदीप सागर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेन गेट पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई 11वीं क्लास के आर्ट्स स्टूडेंट विकास की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने करीबी दोस्तों ने की थी। सेक्टर-26 स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस ने हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके अन्य दोस्तों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और वह विकास के घर के आसपास के ही रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस दोनों युवकों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नौंवी कक्षा के एक छात्र का मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी शिकायत प्रिंसिपल तक पहुंच गई थी। प्रिंसिपल ने स्कूल अनुशासन कमेटी के शिक्षकों से मामले को सुलझाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इसके बाद कमेटी के अल्टीमेटम के बाद छात्र का मोबाइल वापस दे दिया गया। इसके बाद मोबाइल गुम करने और निकालने वाले छात्र के साथ कहासुनी हुई थी। इनमें से एक विकास का दोस्त था। विकास ने अपने दोस्त को आश्वासन दिया था कि मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले को सबक सिखाएगा। इसके बाद विकास ने अपने दोस्तों को बुलाकर नाबालिग की पिटाई करवाई थी।
विज्ञापन
स्कूल गेट पर हुए थे दोनों गुट आमने-सामने
दोनों गुट के युवक स्कूल के गेट पर आमने-सामने हुए थे। सोमवार को तय समय के अनुसार दोनों गुट हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। जैसे ही विकास गेट से बाहर निकला दूसरे गुट के युवकों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान रैली गांव निवासी विकास का दोस्त जो कि मुख्य आरोपी है उसने चाकू निकालकर दूसरे गुट के युवक के सीने में घोंपने के लिए वार किया, लेकिन चाकू गलती से विकास के सीने में लग गया। इसके बाद एक बार फिर उसने चाकू से हमला किया लेकिन निशाना फिर चूक गया। छाती के पास लगातार दो बार चाकू लगने से विकास वहीं जमीन पर गिर गया। विकास को गिरा देख दोनों गुट के युवक मौके से भाग निकले।
पुलिस की कहानी में पेंच
पुलिस की कहानी कई सवाल खड़े कर रही है। जो दोस्त उसकी तरफ से बचाव में आए थे वह उसे ही चाकू कैसे मार सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास के सीने में चाकू से दो बार वार किए गए हैं। पुलिस ये भी कह रही है कि विकास को चाकू गलती से लगा है, लेकिन गलती एक बार हो सकती है दूसरी बार नहीं।
मामले में दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों विकास के ही दोस्त हैं और वह विकास की हत्या नहीं करना चाहते थे, बल्कि वह विकास के बुलाने पर स्कूल के बाहर आये थे। दोनों युवकों ने गलती से विकास को चाकू मारा था, जबकि वह किसी ओर को चाकू मारना चाहते थे। - अभिषेक जोरवाल, डीसीपी पंचकूला।