{"_id":"0b4f8075f3e2b99cbc6c99a43ae53936","slug":"two-families-fought-for-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर भिड़े दो परिवार, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर भिड़े दो परिवार, जमकर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव स्नेटा में बुधवार को दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में गुरप्रीत सिंह गोपी ने बताया कि गांव की शामलात जमीन पर उनका पुश्तैनी कब्जा है। उस जमीन पर उन्होंने गौहारा बनाया हुआ है।
सुबह जब वह गौहारे के पास काम कर रहे थे। तो अचानक गांव में रहने वाले मोहम्मद अली, रोशन अली, बांका अली, अश्वनी खान व उनके कई साथियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उन पर रॉड एवं डंडों से वार किए गए। जैसे ही उसके परिवार वालों को इसका पता चला। वे उसे छुड़ाने के लिए आए तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया।
इस दौरान स्वर्ण कौर का हमलावरों ने दांत भी तोड़ दिया। हमले में स्वर्ण कौर, गुरप्रीत गोपी व प्रितपाल सिंह घायल हो गए।
दूसरे गुट में घायल हुए रोशन अली ने बताया कि जिस पंचायती जमीन पर गुरप्रीत सिंह का गौहारा बना हुआ है। उसी जमीन पर उनका भी गौहारा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह का गौहारा किसी ने तोड़ दिया था। उसे शक था कि उनका गौहारा रोशन अली ने तोड़ा है जिस कारण बुधवार सुबह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर गुरप्रीत ने उनपर हमला कर दिया।
हमले में मोहम्मद सलीम, बांका अली व अश्वनी खान बुरी तरह घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।