फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Engineers died in road accident in Rewari of Haryana

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार दो इंजीनियरों की मौत

Sun, 16 Dec 2018 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Two Engineers died in road accident in Rewari of Haryana
demo pic

रेवाड़ी-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई। मृतक फिलहाल एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद फूड प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना के लिए झज्जर गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


फिर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सदर थाना पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर तहसील के गांव खानपुर अहीर निवासी रोहित यादव (23) और सिरसा जिले के गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रमन कुमार (22) ने एमटेक की पढ़ाई साथ की थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और रेवाड़ी में ही रहकर प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे थे। दोनों ने मिलकर एक फूड प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया हुआ था। 

विज्ञापन

Two Engineers died in road accident in Rewari of Haryana
demo pic

इसके लिए उन्होंने आवेदन प्रक्रिया भी की हुई थी और इसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में ये झज्जर के समीप जमीन देखने के लिए गए थे। शुक्रवार को दोनों रात्रि करीब 12 बजे झज्जर से वापस रेवाड़ी आ रहे थे। जब इनकी कार बीकानेर गांव के समीप पहुंची तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है। 
            
मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। -जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed