{"_id":"e4d0d44e4e7475763afc5dcc4d4dbb8a","slug":"two-drug-smugglers-arrested-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"750 ग्राम चरस के साथ दो ड्रग स्मगलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
750 ग्राम चरस के साथ दो ड्रग स्मगलर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों से तलाशी के दौरान 750 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आठ फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक और दूसरे को हल्लोमाजरा से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले अब्बास मियां और दूसरा आरोपी राजू उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। शहर में दोनों हल्लोमाजरा में रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि दोनों के पास नशीले पदार्थ है और दोनों उसकी तस्करी भी करते है। पुलिस ने नाका लगाया और दोनों को चरस के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
अब्बास मियां से 350 ग्राम चरस बरामद की। जबकि राजू को हल्लोमाजरा से गिरफ्तार किया। राजू से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया और कोर्ट ने आरोपियों को आठ फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया।