{"_id":"5d6fa8808ebc3e93af0f3c23","slug":"two-died-in-road-accident-in-jagrawan-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने तीन दो पहिया वाहनों को मारी टक्कर, एक चालक ब्रिज से नीचे गिरा, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार ने तीन दो पहिया वाहनों को मारी टक्कर, एक चालक ब्रिज से नीचे गिरा, दो की मौत
Thu, 05 Sep 2019 01:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगरावां (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगरावां (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ब्रिज जगरावां पर बुधवार की सुबह ओवर स्पीड कार ने सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार उछल कर ब्रिज से नीचे जा गिरा। जिसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे वाहन सवार की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई।
विज्ञापन
तीसरे घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव अगवाड़ लधाई निवासी जसविंदर सिंह, माई जीना निवासी गुरदयाल सिंह और जगरावां निवासी राज कुमार अपने दो पहिया वाहन पर रेलवे ब्रिज से जा रहे थे।
विज्ञापन
सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगेनार कार के चालक ने एक के बाद एक तीनों वाहनों को सीधे टक्कर मारी। इस हादसे में जसविंदर सिंह उछल कर सीधे ब्रिज के नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल गुरदयाल सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उसने भी अस्पताल में पहुंचकर दम तोड़ दिया। तीसरे घायल राज कुमार का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।