फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died in road accident in Firozpur of Punjab

फिरोजपुरः ओवरटेक कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Fri, 08 Nov 2019 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव कोटूवाला और श्री मुक्तसर साहिब रोड पर सड़क दुर्घटना में तीन नौजवानों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोना सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरमीत सिंह और गुरमीत का दोस्त सुखविंदर सिंह निवासी डिब्बीपुरा पेंट करने का काम करते हैं। दोनों बुधवार रात को अपनी बाइक पर सवार होकर जलालाबाद से कामकाज कर वापस अपने गांव लोट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव कोटूवाला के समीप पहुंचे तो उनके सामने से धान के बैगों से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। एक ट्रैक्टर-ट्राली दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास करने का प्रयास कर रही थी। सामने से गुरमीत की आ रही बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरमीत सिंह व सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। गुरमीत की शादी को हुए अभी छह माह हुए थे। जबकि सुखविंदर सिंह की आठ माह की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से गिरा, मौत
इसी तरह, आरे के मालिक रेशम सिंह ने बताया कि जोगिंद्र सिंह उनके पास काफी समय से कार्य कर रहा था। गुरुवार को जब गांव से आरे पर पहुंचा तो जोगिंदर ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कहीं जाना है। जैसे ही ट्रैक्टर को चाबी लगाकर चलाने लगा कि ट्रैक्टर ग्रेयर में था, जिस कारण जोगिंदर नीचे गिर गया और टायर तले दब गया।


इस हादसे में जोगिंदर की मौत हो गई। दूसरी तरफ जोगिंदर की पत्नी महेंद्रो बाई घटनास्थल पर पहुंची और उसने जोगिंदर की मौत पर संदेह जाहिर किया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed