युवती से जंगल में रेप के दो दिन बाद भी पुलिस रही खाली हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने आरोपियों का स्कैच तैयार करवाया गया है और इलाके में उनकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
21 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों की पहचान पता कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया है।
पुलिस का कहना है कि सेक्टर-34 से लेकर ट्रिब्यून चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। कुछ ऑटो वालों को भी बुला कर लड़की से शिनाख्त करवाई जा रही है।
पीड़िता के अनुसार लड़की हरे रंग वाले ऑटो में बैठकर आई इंडस्ट्रियल एरिया तक आई थी। पुलिस उस रूट पर चलने वाले सभी हरे रंग वाले ऑटो की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल का डंप डाटा भी खंगाल रही है।
हरे रंग के ऑटो व मोबाइल का डंप डाटा खंगाल रही है पुलिस
पुलिस को उम्मीद है कि वो जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। वहीं पुलिस लड़की के बयानों की भी वैरिफिकेशन कर रही है। उस समय आसपास रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को भी थाने में बुला कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कह रही है कि जिस समय की घटना है उस समय एरिया में काफी चहल-पहल होती है। कैसे किसी को घटना का पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 7.30 बजे सेक्टर-34 से पीड़ित युवती ने हल्लोमाजरा के लिए ऑटो पकड़ा था।
ऑटो में पहले से एक लड़का था। ऑटो जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के पास पहुंचा तो दोनों लड़के युवती को चाकू दिखाकर जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑटो वाला तो चला गया, लेकिन दूसरा आरोपी उसके साथ कुछ दूर तक पैदल आया और धमकाया कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे।
जिसके बाद लड़की ने उस रात पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। अगले दिन दोपहर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पुलिस थाने में जा कर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 164 के तहत युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवा दिए हैं।