{"_id":"5a4a106e4f1c1b6a118bb23d","slug":"two-boys-theft-depty-manager-credit-card-and-purchased-smartphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"DM का क्रेडिट कार्ड चोरी करके 53 हजार का फोन खरीदा, ऐसे पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
DM का क्रेडिट कार्ड चोरी करके 53 हजार का फोन खरीदा, ऐसे पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Jan 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शातिर युवकों ने एक फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर का क्रेडिट कार्ड चोरी करके उससे 53 हजार का सैमसंग फोन बुक करवा लिया। फोन पर मैसेज आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब डिलीवरी ब्वॉय आरोपियों के घर डिलीवरी देने गया तो पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर राजेश कुमार का क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया। उनके कार्ड से मोहाली फेज-6 में रहने वाले संजीव कुमार और डड्डूमाजरा कालोनी निवासी करन कुमार ने सैमसंग कंपनी के दो फोन बुक करवाए। उनके फोन से 53 हजार रुपये खर्च होने का मैसेज आया।
डिप्टी मैनेजर ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। जब डिलीवरी ब्वॉय इन दोनों आरोपियों के यहां डिलीवरी देने गया तो पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद जिला अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के एड्रेस पर नजर रखी। इसके बाद आरोपियों को पुलिस ने डिलीवरी देने के समय गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर यह पूछताछ की जाएगी कि वह कितने लोगों से इस तरह की ठगी कर चुके हैं।