{"_id":"584d359e4f1c1bc8402c3511","slug":"two-boys-killed-in-road-accident-at-malot-of-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी मजदूरी करके घर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में मौत मिल गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिहाड़ी मजदूरी करके घर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में मौत मिल गई
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Sun, 11 Dec 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद दो युवक घर की ओर आ रहे थे कि रास्ते में मौत से सामना हो गया और वो उन्हें साथ ले गई। फाजिल्का रोड पर स्थित गांव मिड्डा के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
वहीं एक घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करने वाले गांव आलमवाला के तीन मजदूर शनिवार शाम गांव पन्नीवाला में दिहाड़ी के बाद बाइक से गांव आलमवाला आ रहे थ।
गांव मिड्डा के पास मलोट की ओर से आ रही एक तेज कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गुरमीत सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखमंदर सिंह (48) और शाम लाल (60) गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सरकारी अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया। वहां पर शाम लाल की भी कुछ समय के बाद मौत हो गई और सुखमंदर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी पन्नीवाला के प्रभारी गुरतेज सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।