फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two boys got job on fake certificates in railway and police, fraud exposed in documents checking

रेलवे और पुलिस में नौकरी के लिए दो युवकों ने किया वो कारनामा, शर्मसार हुए परिजन

Tue, 07 Mar 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 07 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
two boys got job on fake certificates in railway and police, fraud exposed in documents checking
फर्जी दस्तावेजों
दो युवकों ने रेलवे और पुलिस में नौकरी के लिए वो गजब का कारनामा कर दिया, जानकर पुलिस तो हैरान हुई ही, परिजन भी शर्मसार हो गए। फर्जी दस्तावेजों से रेलवे व पुलिस में नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में वेरिफिकेशन के लिए आए दस्तावेजों से हुआ। पीएसईबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही नौकरियां हासिल करने वालों पर कार्रवाई के लिए रेलवे व पुलिस को लिख दिया है। 2017 में यह दूसरा मामला है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास नॉर्दन रेलवे अंबाला कैंट से अनूप कुमार नाम के व्यक्ति के दसवीं का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया था। यह सर्टिफिकेट 2005 का बना था। साथ ही यह पटियाला जिले का बना हुआ दिखाया गया था।
विज्ञापन


बोर्ड की संबंधित शाखा द्वारा जब दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद बोर्ड ने उक्त व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया। साथ ही रेलवे को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, हर माह उनके पास सैकड़ों सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। जिसमें हर दिन नए खुलासे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नौकरी भी फर्जी दस्तावेजों से

two boys got job on fake certificates in railway and police, fraud exposed in documents checking
fraud
इसी तरह पुलिस में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने की बात सामने आई है। कमांडेंट तीसरी कमांडो बटालियन फेज-11 मोहाली से जसबीर सिंह नाम के व्यक्ति का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया था।

यह दसवीं का सर्टिफिकेट सितंबर-2010 में जिला मानसा का बना था, जो जांच में फर्जी पाया गया। बोर्ड ने इस संबंध में भी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।

रेलवे भर्ती के नाम पर ठगने वाला फरार
दूसरी तरफ खरड़ में रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर ठगने वाला बलबीर सिंह केपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी ने करीब सात लाख की ठगी की है। वह लोगों को भर्ती करवाने के लिए दिल्ली ले गया था। जहां पर उसने अपना ठाठ दिखाया। इसके बाद उसने ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed