फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two boys arrested with drugs in chandigarh by ncb

NCB ने चरस के साथ दबोचे दो युवक, सब्जियों में छिपाकर ला रहे थे

Wed, 12 Oct 2016 10:18 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
two boys arrested with drugs in chandigarh by ncb
ड्रग स्मगलर
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चार किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सब्जियों के नीचे चरस छुपा कर ला रहे थे। एनसीबी ने आरोपियों को सेक्टर 7-26 की डिवाडिंग रोड से गिरफ्तार किया है। एनसीबी सुपरिंटेंड ने कुलदीप शर्मा बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमाचल केचंबा के गांव टिस्सा के रहनेवाले मौसिमदीन (28) और दिलदार (20) के रूप में हुई है। दिलदार चंबा के  गांव सरदौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा  ने बताया कि  आरोपियों को बुधवार सुबह करीब 9 बजे सेक्टर 7-26 की डिवाडिंग रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक सफेद रंग की बोलेरो पिक अप गाड़ी में सब्जियों के साथ आ रहे थे। गाड़ी रोक कर तलाशी ली तो सब्जियों की बोरी के नीचे तस्करों ने चरस छुपाई हुई थी। एनसीबी ने कुल 3.900 किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन


सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि एनसीबी को करीब दो महीने पहले सूचना मिली थी कि आरोपी सब्जियों के साथ नशे की तस्करी कर रहे है। उसके बाद बुधवार को एनसीबी को पुख्ता सूचना मिली की आरोपी नशा लेकर शहर में आ रहे है। जिसके बाद एनसीबी ने सुबह सेक्टर 26 में ट्रैप लगाया और जैसे ही आरोपी पहुंचे उनको दबोच लिया। एनसीबी ने बताया कि आरोपी पिछले करीब 7 महीनों से तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चंडीगढ़ केसाथ अमृतसर, लुधियाना और होशियारपुर नशे की खेप सप्लाई करते थे। आरोपियों से पकड़ी गई चरस की बाजार में 2.5 लाख रुपये कीमत है। एनसीबी का कहना है कि आरोपी 55 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से चरस बेचते थे। एनसीबी वीरवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed