{"_id":"56ebc2b04f1c1b50248b4dfc","slug":"two-boy-suicide-sirsa-brother-suicide-brother-suicide-in-jail-sirsa-news-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां को सलाखों के पीछे देख न पाए दोनों, लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को सलाखों के पीछे देख न पाए दोनों, लगा ली फांसी
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में भाइयों ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सिरसा में कबीर हत्याकांड को अंजाम देने वाले अंकित व केशव ने वीरवार सुबह जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। 15 मार्च को अंकित अपनी मां राजबाला को जेल में देखकर रोने लगा। उसे रोता देख साथी हवालातियों ने उसे चुप करवाया। अंकित को अहसास हुआ कि उसकी करतूतों से उसकी मां को जेल का मुंह देखना पड़ा है। मां को जेल की सलाखों के पीछे देख वह खुद शर्मसार था।
16 मार्च को वह दोस्त केशव के साथ काफी देर तक जेल में बने मंदिर के सामने बैठा रहा। शाम बैरक में चर्चा होने लगी कि यूपी पुलिस उन्हें गाजियाबाद में हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार करने आएगी। अंकित व केशव ने कबीर की हत्या के एक सप्ताह पहले यानी 23 जनवरी को गाजियाबाद में लूट के इरादे से अंकित की बुआ संतोष की हत्या हुई थी। यह बात जानकर दोनों ज्यादा हताश हो गए।
अंकित व केशव रातभर सोये नहीं और वीरवार सुबह वार्डन ने जैसे ही बैरकों को खोला तो दोनों ओढ़ने वाली एक चादर लेकर पार्क में टहलने लगे। इसके बाद दोनों दोस्त स्कूल में पहुंचे और लाइब्रेरी रूम में जाकर बैठ गए। लाइब्रेरी से अन्य हवालाती चले गए तो अंकित व केशव ने पहले चादर को फाड़ कर दो टुकड़े कर लिए। दोनों ने गेट को बंद करके उसके आगे गमला रख दिया ताकि एकदम से कोई अंदर न आ सके।
विज्ञापन
इसके उपरांत अलग-अलग पंखे के नीचे कुर्सियां लगाई और चादर से पंखे पर फंदा डालकर अंकित व केशव ने खुद को फांसी लगा लगी। एक हवालाती ने लाइब्रेरी रूम का गेट खोला तो सामने का दृश्य देखकर आंखें फटी की फटी रह गई। शोर मचाने पर बैरकों में बैठे हवालाती व कैदी भाग कर स्कूल में पहुंचे। घटना का पता चलने पर वार्डन से लेकर जेल अधीक्षक जेएस सेठी सन्न रह गए।
जेल में बंद अंकित की मां राजबाला को जब पुत्र की मौत का पता चला तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। जेल अधिकारियों ने राजबाला को बताया कि अंकित व उसके दोस्त केशव ने फांसी लगा ली है। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज करके इस मामले में 176 के तहत कार्रवाई की गई।

सुसाइड नोट मिला, लिखा पुलिस ने झूठ केस दर्ज किया
सिरसा में भाइयों ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
अंकित के कपड़ों में जेब से पुलिस को एक पत्र मिला है। जेल सूत्रों के अनुसार पत्र लिखा कि उन्होंने बुआ संतोष की हत्या नहीं की है। यूपी पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है।
एक-दूसरे पर फोड़ा जा रहा है लापरवाही का ठीकरा
सिरसा जेल में 12 घंटे के दौरान तीन हवालातियों द्वारा आत्महत्या करने घटना ने जेल विभाग को हिलाकर रख दिया है। एडीजीपी जेल सुधीर चौधरी इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। अभी तक प्रदेश की किसी भी जेल में इस प्रकार सुसाइड की घटना नहीं हुई है। ऐसे में सिरसा जेल अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सुबह से ही एडीजीपी जेल अधीक्षक जेएस सेठी से घटना का स्पष्टीकरण मांगते रहे। सूत्रों अनुसार जेल अधीक्षक लापरवाही का ठीकरा महिला जेल उप अधीक्षक पर फोड़ रहे हैं क्योंकि जेल में अंडर ट्रायल बंदियों की जिम्मेदारी उनकी है। शैलाक्षी भारद्वाज लापरवाही का ठीकरा स्कूल में ड्यूटी पर तैनात वार्डन सुरेश कुमार फोड़ रही हैं।
स्कूल में ड्यूटी सुरेश कुमार की थी लेकिन अधिकारियों ने उसे लंगर भवन में तैनात कर रखा था। एडीजीपी को शाम तक जेल अधीक्षक से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने विभागीय जांच बैठा दी। सेंट्रल जेल हिसार के अधीक्षक सुरेंद्र गोदारा इस मामले की जांच करके विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे।