{"_id":"63ad2c6876aa704099727b0f","slug":"two-bike-riders-died-in-two-separate-road-accidents-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं हो सकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat News: पानीपत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं हो सकी
Thu, 29 Dec 2022 11:31 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:31 AM IST
सार
पुलिस का मानना है कि इस जगह पर अधिकतर वाहन गलत दिशा में चलते है। यही वजह है कि वह अपनी जान के साथ तो खिलवाड़ करते ही है बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बनते है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में 12 घंटे में दो बड़े हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बुधवार देर रात गांव फरीदपुर के पास हुआ। इसमें बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरा हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर पीवीआर मॉल के सामने हुआ। इस मामले में भी ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह आठ बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि शव को क्षत विक्षत हालत में ट्राले के नीचे से निकाला गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ट्राले को कब्जे में लेकर शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक नंबर से शिनाख्त का प्रयास कर रही है। एक सप्ताह में पीवीआर मॉल के पास हादसे में मौत का यह दूसरा मामला है। पुलिस का मानना है कि इस जगह पर अधिकतर वाहन गलत दिशा में चलते है। यही वजह है कि वह अपनी जान के साथ तो खिलवाड़ करते ही है बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बनते है।
विज्ञापन
फरीदपुर के पास हादसे में युवक की मौत
पानीपत में बुधवार देर रात भी गांव फरीदपुर के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में भी ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारी है। स्थानीय लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तलाश नहीं हो पाई है, सेक्टर13-17 थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।