{"_id":"65eae32d8cbf63717605210c","slug":"two-arrested-in-firing-to-get-police-protection-in-bathinda-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खुद पर करवाई थी फायरिंग, शिवसेना का सदस्य साथी समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खुद पर करवाई थी फायरिंग, शिवसेना का सदस्य साथी समेत काबू
Fri, 08 Mar 2024 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:36 PM IST
सार
शिवसेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी ने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए अपने साथी अविश कुमार से ही अपने कार्यालय पर फायरिंग करवाई थी। एसपी ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी मनिंदर सिंह मनी और अविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खुद पर फायरिंग करवा पुलिस को झूठी शिकायत देने वाले शिव सेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी निवासी परसराम नगर बठिंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनी पर गोली चलाने वाले अविश कुमार को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाना केनाल में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी बताया कि 19 फरवरी को शिवसेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसको जान से मारने के लिए उसके कार्यालय के बाहर आए और उस पर फायरिंग करके फरार हो गए।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने गहराई से जांच की तो पाया कि शिवसेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी ने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए अपने साथी अविश कुमार से ही अपने कार्यालय पर फायरिंग करवाई थी। एसपी ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी मनिंदर सिंह मनी और अविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना में उपयोग किया गया हथियार बरामद किया है।