फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two alcohol smugglers arrested in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: पुलिस से बचने को शराब तस्करों ने भगाई कार, एएसआई की गाड़ी में मारी टक्कर

Sun, 15 Mar 2020 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Mar 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Two alcohol smugglers arrested in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपियों ने कार भगा ली। चीमा चौक के पास आरोपियों ने ट्रैफिक जोन इंचार्ज (एएसआई) की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को काबू किया और उनकी गाड़ी में से 29 पेटी शराब की बरामद की। 

विज्ञापन


थाना डिवीजन दो की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे बरामद शराब कब्जे में ले ली। पुलिस ने आरोपी राहों रोड की इंद्रा कालोनी निवासी आशीष गिल और ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी विजय कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार कैंसर अस्पताल के पास से काफी तेज रफ्तार से जा रही है। चीमा चौक के पास ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा था। इसी दौरान आरोपियों को कार रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने ट्रैफिक जोन इंचार्ज दलबीर सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी। जब पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में आरोपियों की गाड़ी से शराब की 29 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाहरी इलाकों से शराब की खेप लाकर महानगर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed