फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two accused arrested in meet murder case

बाउंसर मीत मर्डरः शार्प शूटर मनी और लाडी का सरेंडर, अब तीसरे की तलाश जारी

Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested in meet murder case
मीत हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत पर गोलियां बरसाने वाले दोनों शूटरों अमनदीप सिंह उर्फ मनी और हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी को पुलिस ने चंडीमंदिर एरिया से गिरफ्तार किया है। ये दोनों नाभा जेल में बैठकर बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या की साजिश रचने वाले गैंगस्टर गगनदीप के दोस्त हैं और गगन के इशारे पर ही इन दोनों ने मीत की हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड में गगन से हुई पूछताछ के बाद ही सीआईए और एमडीसी थाना की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले भी जीरकपुर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के दौरान कार में तीन आरोपी सवार थे। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जाते समय मीत की कार का टायर भी पंक्चर कर गए थे
8 मई को मीत अपनी मां के साथ सकेतड़ी के महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद लौट रहा था। इसी दौरान हत्यारे वहां ऑटो के पीछे छिपे थे, जिन्होंने कार में बैठने से पहले ही मीत पर गोलियां चला दीं। मीत के शरीर में छह गोलियां लगी थीं जबकि आरोपियों ने कार का टायर भी पंक्चर कर दिया था, ताकि गोली लगने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सके। इस घटना के बाद मीत को पीजीआई ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जेल से वाट्सएप कॉलिंग के रची थी हत्या की साजिश 
पटियाला की नाभा जेल से वाट्सएप कॉलिंग के जरिये मीत की हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों को गगन ने जेल में रहते हुए कई बार फोन किए। मीत हत्याकांड में और कौन शामिल है, पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी हुई है। दोनों आरोपी गगन के दोस्त हैं। उन्होंने दोस्ती में ही गगन की बात सुनकर हत्या की सुपारी ली।

पुलिस रिमांड में होने वाली पूछताछ में इस मामले की सच्चाई से पर्दा उठेगा। पुलिस ने अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या के मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, उनमें से एक बिजली मिस्त्री है तो दूसरा किरयाने की दुकान के आड़ में अपराध में शामिल रहा। दोनों के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

परिजनों ने सोनू शाह और सुरजीत पर दर्ज करवाया था केस

two accused arrested in meet murder case
मीत हत्याकांड के आरोपी
पुलिस ने मीत की हत्या के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ 302, 120 बी एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इनमें सुरजीत, सोनू शाह और गगन के नाम शामिल थे। घटना के बाद मोहाली पुलिस ने आरोपी गगन को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की साजिश रचने की बात कबूली थी।

उसने छत गांव निवासी लाडी और जीरकपुर निवासी मनी के अलावा एक अन्य आरोपी के भी इस हत्या में शामिल होने की बात कही थी। आरोपी गगन फिलहाल पंचकूला पुलिस की रिमांड पर है, जिससे हुई पूछताछ में उसने हत्या की साजिश की बात कबूल की है। 

पुलिस को चकमा देते रहे
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एक टीम गठित की है, जो लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन बार बार वे चकमा देते रहे।

दोनों के सरेंडर की रही चर्चा 
शूटर मनी और लाडी के सरेंडर की चर्चा दोपहर से ही शुरू हो गई थी। कभी पानीपत तो कभी सोनीपत में इनके सरेंडर किए जाने की चर्चा रही। लेकिन अधिकारियों ने भी हामी नहीं भरी। उन्होंने रात तक गिरफ़्तारी के दावे जरूर किए थे।

सीआईए और एमडीसी थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत दोनों शूटरों को गिरफ़्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में गगन से पूछताछ जारी है। 
डॉ. अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed