फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused arrested for collecting ransom in Amritsar

Amritsar News: युवक का अपहरण कर वसूली 10 लाख की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम किया कांड

Mon, 20 Feb 2023 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 01:06 AM IST
सार

भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी शरीफपुरा, कुणाल महाजन उर्फ केशव उर्फ कन्नू निवासी मेन गेट शिवाला रोड, मयंक महाजन निवासी शरीफपुरा और साहिल दुग्गल उर्फ लाली निवासी शरीफपुरा को केस में नामजद किया गया है। जो आरोपी अभी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested for collecting ransom in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर एक युवक को किडनैप कर 10 लाख रूपय की फिरौती वसूलने वाले दो आरोपियों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।

विज्ञापन


एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि दो फरवरी को शिव सूद निवासी नगीना एवेन्यू मजीठा रोड ने पुलिस को बताया था कि वह चौक घालामाला में दुकान करता है। 
विज्ञापन


दुकान बंद कर कार में सवार होकर अपने घर पहुंचा। घर के बाहर सड़क पर कार खड़ी कर जब बाहर निकला तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और उसने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। इतने में एक वरना कार आई जिसमें चार युवक सवार थे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। तीन युवक बाहर आए उसे पकड़कर कार में बैठा कर किडनैप कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहने लगे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर है। उससे रुपयों की मांग करने लगे। उसने अपने पिता को फोन किया। उनके पिता 10 लाख रुपये लेकर आए और रिलायंस गैस वाली गली में पहुंचकर पिता से रकम आरोपियों ने ले लिए। इसके बाद उन्हें बस स्टैंड के सामने अस्पताल के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। जाते समय उन्हें घर जाने के लिए 100 रुपये किराया भी दिया।

अगले दिन पुलिस में शिकायत की गई। थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की गई। इस जांच के बाद आरोपियों को ट्रेस किया गया है। एसीपी का कहना है कि इस वारदात में शामिल जसकरण खन्ना, निवासी हुकम सिंह रोड और अजय नेगी निवासी शरीफपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी शरीफपुरा, कुणाल महाजन उर्फ केशव उर्फ कन्नू निवासी मेन गेट शिवाला रोड, मयंक महाजन निवासी शरीफपुरा और साहिल दुग्गल उर्फ लाली निवासी शरीफपुरा को केस में नामजद किया गया है। जो आरोपी अभी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से 16000 की रकम भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed