{"_id":"676a32b4f5fd61bd07a23bc6769a34b5","slug":"two-accused-arrest-to-theft-of-luxury-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लग्जरी कारें चुराकर जाली कागजात बना बेच देते थे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'लग्जरी कारें चुराकर जाली कागजात बना बेच देते थे'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से लग्जरी वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर 10/3 की विभाजित सड़क से दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी वाहनों के फर्जी कागजात बनाकर लोगों को बेच देते थे। आरोपी चोरी की जिस इनोवा में सवार थे, उसका नंबर और कागजात जाली थे। पकड़े गए सदस्यों की पहचान पटियाला स्थित अर्बन स्टेट के मकान नं. 154 निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ समाटी और दिल्ली स्थित विकासपुरी के मकान नं. एच-1/86 निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने तीन इनोवा, एक स्विफ्ट, दो ऑल्टो और एक एसेंट गाड़ी बरामद की है। आरोपियों पर वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है। अजीत सिंह पर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में दो आपराधिक मामले दर्ज, जबकि उनके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली की अदालतों में वाहन चोरी के मामले विचारधीन है।
विज्ञापन