बैंक में सुरंग: एक और सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में सुरंग बनाकर लॉकर में से सेंध लगाने के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। दरअसल, गोहाना के पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले पांच नहीं छह आरोपी थे।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसे सुरंग खोदने के लिए दिहाड़ी पर रखा गया था। वहीं फरार चल रहे आरोपी राजेश के घर से 5 किलो सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड सतीश को अदालत में पेश कर आठ के दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के बाद कटवाल निवासी अरविंद को गिरफ्तार किया है। उसने सुरंग खोदने में चोरों की मदद की थी। उसके कब्जे से 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
उधर इस मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी कटवाल निवासी राजेश का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस दल ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी।
अब तक 44 किलो सोना बरामद
पूछताछ में पता चला है कि चोरों ने अरविंद को अच्छी दिहाड़ी पर सुरंग खोदने के लिए रखा था। वह केवल सुरंग खोदने तक ही शामिल था। लॉकर से पार किए गए माल में उसकी कोई हिस्सेदारी तय नहीं की गई थी।
गौरतलब है कि पुलिस ने गुरुवार को सुरेंद्र उर्फ डॉक्टर उर्फ काला और बलराज उर्फ बल्लू निवासी कटवाल को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद शाम को तीसरे आरोपी सतीश को पकड़ा। सतीश की निशानदेही पर 28 किलो 900 ग्राम सोना-चांदी के जेवरात उसके व उसके चाचा के घर से बरामद किए।
राजेश का है आपराधिक रिकार्ड: राजेश का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह वर्ष 2009 में मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के अंतर्गत हिमाचल पुलिस की ओर से वर्ष 2011 मे थाना सदर गोहाना में दर्ज एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
44 किलो हुई बरामदगी: पुलिस ने गुरुवार शाम तक इस मामले में 38 किलो 910 ग्राम सोना-चांदी के जेवर बरामद किए थे। फरार आरोपी राजेश के घर से शुक्रवार को 5 किलो सोना-चांदी और बरामद किया। इस प्रकार अब तक करीब 44 किलो सोना-चांदी के जेवर व 60 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं।