टीटी ने शताब्दी से दिया धक्का, युवक की टांग कटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस पर चढ़े एक युवक को टीटी ने धक्का दे दिया। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसकी एक टांग कट गई। रेलवे पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
घायल व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला है, हालांकि उसके नाम की पुष्टी नहीं हो पाई। रेलवे पुलिस मोबाइल नंबरों के माध्यम से उसकी पहचान करने में लगी है। टीटी पर यह आरोप प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे नई दिल्ली से लुधियाना जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जींद पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस ट्रेन पर रोहतक से राजस्थान का रहने वाला एक युवक गलती से चढ़ गया था।
युवक की हालत गंभीर, पीजीआई में
रेलवे स्टेशन पर इस युवक को उतारने के लिए इस ट्रेन का टीटी जबरदस्ती करने लगा। बताया गया है कि यह युवक शराब के नशे में था। टीटी ने इसे जबरदस्ती उतारना चाहा और इसी धक्का-मुक्की में ट्रेन चल पड़ी और टीटी ने उसे धक्का दे दिया।
धक्का देते ही युवक का पांव फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के नीचे आने से यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व इसकी एक टांग कट गई। रेलवे पुलिस इसे सामान्य अस्पताल लेकर गई जहां से उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
रेलवे थाना प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि उनके पास स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन के नीचे आने की सूचना मिली थी। इस पर वे स्टेशन पहुंचे व व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उनके पास ट्रेन के टीटी द्वारा धक्का देने की सूचना भी आई है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला है और उसके पास मिले फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। परिजनों की पहचान की जा रही है।