{"_id":"033e68bf65f73b9a73b729104dd1b33f","slug":"try-to-misdeed-to-kidnap-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का प्रलोभन देकर बच्चे को ले गया जंगलों में और","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने का प्रलोभन देकर बच्चे को ले गया जंगलों में और
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 22 Apr 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौली कांप्लेक्स में रहने वाले एक आठ साल बच्चे के खाने का प्रलोभन देकर रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में लेकर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कालोनी के रहने वाले गोपाल 32 के रुप में हुई है। मनीमाजरा पुलिस ने गोपाल के खिलाफ अगवा और कुकर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज करके उसको मंगलवार कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम 8 बजे की है। जब गोपाल मौली कांप्लेक्स में रहने वाले दो बच्चों को खाने का प्रलोभन देकर कुछ ही दूर रेलवे स्टेशन की तरफ पड़ने वाले जंगलों में ले गया।
विज्ञापन
वहां पर उसने एक बच्चे को तो घर वापिस भेज दिया। जबकि दूसरे 8 साल के बच्चे के साथ उसने कुकर्म करने की कोशिश शुरू कर दी।
इस दौरान दूसरे बच्चे ने घर जाकर अपनी माता और उसके बच्चे के भाई को सारी घटना बताई। जिसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने कुछ लोगों के साथ जंगल में जाकर गोपाल को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चे डर के मारे बेहोश हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही मौली चौंकी इंचार्ज राम रतन शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और आरोपी गोपाल को पकड़ कर हवालात में डाल दिया। थाना प्रभारी के अनुसार गोपाल शराब के नशे में था।