फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck driver murder

सो रहे चालक की हत्या कर ट्रक में सो गया

Sat, 14 Jun 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
truck driver murder

अंबाला कैंट के कुलदीप नगर ट्रांसपोर्ट एरिया के एक गोदाम में शुक्रवार को आधी रात एक चालक ने सोते हुए दूसरे साथी चालक को चाकू से गोद दिया। इससे चालक की मौत हो गई, वहीं आरोपी बेखौफ घूमता रहा। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू किया। हत्या की वजह पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी रोहतक के रहने वाले हैं और पुराने जानकार भी थे। ये लोग वीरवार को अंबाला कैंट कुलदीप नगर ट्रांसपोर्ट एरिया में ट्रकों में माल भरकर लाए थे। उसके बाद से ये दोनों यहीं मौजूद थे। शुक्रवार रात दोनों चालकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर झगडे़ को निपटा दिया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एजेंसी में सैटी पर सो गया

truck driver murder

उसके बाद दोनों चालकों में से एक राजपाल वहीं ट्रांसपोर्ट एजेंसी के एक कमरे में सैटी पर जाकर सो गया। थोड़ी देर बाद दूसरा चालक राजपाल के कमरे में आया और सो रहे राजपाल पर चाकू दो वार कर दिए।

राजपाल के चिल्लाने पर अन्य लोग मौके पर आए और उसे संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से ट्रांसपोर्ट एजेंसी से बाहर निकला और थोड़ी देर वहीं घूमता रहा।

इसके बाद बाहर खड़े अपने ट्रक में जाकर सो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया और घायल राजपाल को सिविल अस्पताल ले जाने लगे लेकिन राजपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कुलदीप नगर से आरोपी गिरफ्तार

truck driver murder
आरोपी को कुलदीप नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुराने लेन-देन का बताया जा रहा है। आरोपी की मेडिकल जांच करवाकर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना पड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed