{"_id":"61ba2bc495337e6a7929596e","slug":"truck-driver-brutally-murdered-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: गैस टैंकर चालक के सीने पर किरच से वार कर हत्या, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: गैस टैंकर चालक के सीने पर किरच से वार कर हत्या, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा जिले में गैस टैंकर चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव रामां में मंगलवार देर रात को अज्ञात व्यक्तियों ने गैस टैंकर चालक के सीने पर किरच से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना रामां और सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना रामां में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (40) निवासी गांव खुर मल जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। सीआईए स्टाफ 1 के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव रामां में बुधवार को एक गैस टैंकर चालक का शव टैंकर से कुछ दूरी पर रोड से बरामद हुआ। जिस के बाद वो पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टैंकर चालक सरबजीत सिंह के सीने पर किरच के वार थे। जिससे पुलिस प्राथमिक जांच में सामने आया कि उक्त हत्या शायद लूटपाट करने के बाद की गई हो। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त चालक ने अपने गैस टैंकर को रामां गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया था। जिसके बाद चालक कुछ पैसे लेकर दूसरे रोड पर चला गया था। बुधवार सुबह उसका शव दूसरे रोड से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचा दिया और थाना रामां में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन