{"_id":"5ef1c92d8ebc3e42f57da59c","slug":"truck-crushed-man-on-dividing-road-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट को ट्रक ने रौंदा, शरीर के दो टुकड़े हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट को ट्रक ने रौंदा, शरीर के दो टुकड़े हुए
Tue, 23 Jun 2020 02:50 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:50 PM IST
सार
- सेक्टर 39/40 की डिवाइडिंग रोड क्रॉस करते सुबह 7:45 बजे हुआ हादसा
- टायर से दबकर धड़ अलग, 50 मीटर घसीटता चला गया निचला हिस्सा
- मार्निंग वॉक पर निकले थे, घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आए राजिंदर सिंह
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 39/40 की डिवाइडिंग रोड क्रॉस कर रहे पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि शरीर के दो टुकड़े हो गए। ट्रक के ड्राइवर वाले टायर के नीचे दबकर उनका धड़ अलग हो गया, जबकि शरीर का निचला हिस्सा करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सेक्टर-40 निवासी पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट राजिंदर सिंह (64) के रूप में हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मोहाली के अभयपुर निवासी चालक परमिंदर सिंह (43) को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा मंगलवार सुबह 7.45 बजे का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
राजिंदर सिंह सेक्टर 40 में परिवार समेत रहते थे। मंगलवार सुबह वह घर से सैर करने के लिए निकले थे। थोड़ी देर बाद घर लौटने के लिए वह सेक्टर-39/40 के डिवाइडिंग रोड को क्रॉस कर रहे थे। तभी सेक्टर-38/38वेस्ट/39/40 के चौक से सेक्टर-39/40 के प्वाइंट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सेक्टर-39 निवासी सतबीर सिंह ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक के चालक की साइड टायर के नीचे दबकर राजिंदर सिंह का धड़ अलग हो गया, जबकि शरीर का निचला हिस्सा 50 मीटर तक घसीटता चला गया। शरीर के टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए।
मुल्लांपुर से मोहाली जा रहा था ट्रक
घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक मालिक का बयान दर्ज किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रक (पीबी65वी 9744) में मिट्टी लोड थी। ट्रक मुल्लांपुर से मोहाली जा रहा था। वहीं, घटना के बाद सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी सतबीर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 337, 279 और 304ए के तहत मामला दर्जकर चालक परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया है।
आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि राजिंदर सिंह सेक्टर-40 के मकान नंबर 3384/2 में परिवार समेत रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। हादसे के बाद परिवार का बुरा हाल है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।