फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck Burn on Mustard oil factory

सरसों तेल की फैक्ट्री में जलकर राख्ा हुआ ट्रक

Sun, 04 May 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 04 May 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
Truck Burn on Mustard oil factory

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सरसों तेल की फैक्ट्री में रविवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई।

विज्ञापन


आग की लपटें फैक्ट्री के अंदर खड़े ट्रक से उठी और कुछ ही देर में फैक्ट्री के भी काफी हिस्से को चपेट में ले लिया। इससे साथ लगती एक अन्य फैक्ट्री पर भी हल्का असर पड़ा।

दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक का दावा है कि इस घटना से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

फेज-1 में कृष्णा इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री है, जिसमें सरसों तेल की पैकिंग की जाती है। फैक्ट्री में एक ट्रक खड़ा था, जिसे सोमवार को सामान लेकर जाना था।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक रोहित बंसल ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त यहां कोई नहीं था। उनकी फैक्ट्री के सामने वालों ने आग लगने की सूचना दी। वह जब तक मौके पर पहुंचे, फायर ब्रिगेड भी आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर बिग्रेड की टीम आग पर जब तक काबू पाती, पूरा ट्रक जलकर राख हो गया था और फैक्ट्री के निचले हिस्से में भी आग पहुंच गई थी। वहीं, साथ में रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री थी, वहां भी आग का कुछ असर हुआ, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed