फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck and inova car accident, up residential 3 people dead

ट्रक और इनोवा की टक्कर, यूपी के 3 लोग मरे

Mon, 31 Aug 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा) Updated Mon, 31 Aug 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
truck and inova car accident, up residential 3 people dead

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग भी घायल हैं। हादसा हरियाण के गन्नौर में ट्रक और इनोवा कार के टकराने से हुआ।

विज्ञापन


हादसा नेशनल हाइवे वन पर गांव पांची गुजरान के पास हुआ। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतकों में इनोवा सवार बाप-बेटा समेत ड्राइवर शामिल हैं। उनके नाम नीरज, सोनू और सुशील बताए जा रहे हैं। तीनों उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद शहर के रहने वाले थे और शिमला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

truck and inova car accident, up residential 3 people dead

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि नेशनल हाइवे पर ट्रक और इनोवा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों के मारे गए, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पु‌लिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। प्रदेश भर में नाकेबंदी करके छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed