{"_id":"5ce8b99abdec22074618b594","slug":"triple-murders-murder-of-three-people-at-tarantaran-of-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसरः तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक
Sat, 25 May 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 25 May 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां अमृतसर जिले के तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। 10 साल की बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वारदात गांव ढोटियां में जमीनी विवाद के चलते अंजाम दी गई। मृतकों में दंपती और बड़ी बेटी शामिल है। थाना सरहाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव ढोटियां निवासी दलबीर सिंह भोला (35) वृद्ध आश्रम में सेवादार की नौकरी करता है। भोला की शादी गांव तुड़ निवासी बलि सिंह की लड़की लखबीर कौर (32) के साथ हुई थी। वह दो लड़कियों का बाप था। 16 वर्षीय बड़ी लड़की मनजिंदर कौर पिंकी लोटस वेली स्कूल में ग्यारहवीं व छोटी लड़की जश्नप्रीत कौर गांव के लहरी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

बताया गया वीरवार की रात दलबीर सिंह भोला, अपनी पत्नी लखबीर कौर व दोनों लड़कियों मनजिंदर कौर व जश्नप्रीत कौर के साथ खाना खाकर सो गया। आधी रात को कुछ लोग घर में दाखिल हुए। उन्होंने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे दलबीर सिंह भोला, लड़की मनजिंदर कौर पिंकी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
बचाव के लिए चारपाई से उठकर भागी लखबीर कौर को पानी के नल के पास ही आंगन में ढेर कर दिया गया। छोटी लड़की जश्नप्रीत कौर को कमरे के अंदर उस समय हमला किया गया जब वह सो रही थी। घटना का पता उस समय लगा जब लक्खा सिंह कुंडा नामक व्यक्ति रोज की तरह दलबीर सिंह भोला से मिलने गया। उसने शव देख ग्रामीणों को खबर दी।
कमरे के अंदर गंभीर हालत में मिली जश्नप्रीत कौर काफी सहमी हुई थी, उसे इलाज लिए निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस संबंधी एसपी (डी) हरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भोला का जमीन के विवाद का अदालत में केस चल रहा था। भोला यह केस जीत गया था। इससे संदेह जताया जा रहा है कि जमीन विवाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।