फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Travel Agent Fraud with Patiala and Ambala Boys

पटियाला और अंबाला के युवकों के साथ ट्रैवल एजेंटों की बड़ी धोखाधड़ी, तीन महीने जेल में काटे

Thu, 12 Mar 2020 04:30 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Mar 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Travel Agent Fraud with Patiala and Ambala Boys
ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी
पटियाला और अंबाला के कई युवकों के साथ ट्रैवल एजेंटों द्वारा बड़ी धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। लाखों रुपये लेकर ट्रैवल एजेंटों ने इन युवकों को फ्रांस, यूरोप भेजने का वादा करके बिना परमिट के जॉर्जिया भेज दिया, जहां यह युवक जेलों में रहे। परिवार वालों ने इन युवकों को बड़ी मुश्किल से छुड़वाया।
विज्ञापन


थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पटियाला के एक गांव के रहने वाले पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया कि बड़ी मुश्किल से पिता ने पैसे जुटा कर उसे विदेश भेजने के लिए आरोपी ट्रैवल एजेंटों गुरसेवक सिंह, करनवीर सिंह, समनप्रीत सिंह निवासी गांव पनोदिया को दिए थे। आरोपी सगे भाई हैं और इनका सरहिंद रोड पर आफिस है।
विज्ञापन


इन सभी ने राकेश शर्मा के अलावा मुनीश कुमार निवासी गांव भानोखेड़ी अंबाला, पलविंदर सिंह निवासी गांव भड़ी पनैचां, अभनिंदर सिंह निवासी गांव भड़ी पनैचां पटियाला से वर्क परमिट पर यूरोप व फ्रांस भेजने के लिए 30 लाख रुपये लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद बिना परमिट के ही धोखे से जॉर्जिया भेज दिया। जहां पुलिस ने इन चारों को पकड़ लिया। चारों युवक 29 अक्तूबर 2019 से 16 जनवरी 2020 तक जेल में रखे गए। बाद में पीड़ित युवकों के परिवार वालों ने तीन-तीन लाख रुपये जुर्माना भरकर बड़ी मुश्किल से इन्हें रिहा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल से पैसे जुटा कर भेजा था

पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया कि पिता बृज भान शर्मा सब्जी बेचने का काम करते हैं। पिता ने सोचा कि अगर बेटा विदेश काम करने जाएगा, तो परिवार की आर्थिक हालत सुधेरगी। इसलिए उसे बड़ी मुश्किल से पैसे जुटा कर भेजा था, बाकी तीनों युवक भी गरीब परिवारों से हैं।

जेल से छुड़ाने के नाम पर भी परिवार वालों से पैसे ऐंठे
पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया कि जब वह सभी लोग जॉर्जिया जेल में बंद थे, तो इधर आरोपी ट्रैवल एजेंट उनके परिवार वालों से यह कहकर पैसे ऐंठते रहे कि वह लोग उनके बेटों को जेल से छुड़वा रहे हैं। परिवारवालों को झांसा दिया कि अगर पैसे नहीं देंगे, तो उन चारों को पांच-सात साल की कैद हो जाएगी।   

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दंपत्ति की ओर से दो लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पटियाला पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित सुखपाल राम निवासी धुरी जिला संगरूर की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। आरोपी हरदीप सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर निवासी गांव शेखपुरा पटियाला ने शिकायतकर्ता के भांजे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। बाद में पैसे भी वापस न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed