फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   train crashed csr brutally at jind of haryana, one man killed in accident

जींदः ट्रेन से टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़े, एक व्यक्ति की मौत

Fri, 31 Mar 2017 04:28 PM IST
धर्मवीर निडाना /अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
धर्मवीर निडाना /अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Fri, 31 Mar 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
train crashed csr brutally at jind of haryana, one man killed in accident
ट्रेन से टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़े
मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हरियाणा के जींद की है। जींद पानीपत जींद रेलवे लाइन पर लघु सचिवालय के पीछे मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक कार ट्रेन से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 55 वर्षीय तूही राम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार लोचब गांव निवासी तूही राम अपने परिवार के ही ख्यालीराम वह एक अन्य व्यक्ति के साथ न्यू कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाते हुए रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था, अचानक उनकी कार रेलवे ट्रैक के बीच में रुक गई।
विज्ञापन


इस बीच पानीपत से आ रही ट्रेन को देखकर सभी के होश उड़ गए। ड्राइवर सीट के साथ की सीट पर बैठे ख्यालीराम तो खिड़की खोलकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं तूही राम और दूसरा अन्य सेंट्रल लॉक के कारण गाड़ी की खिड़की नहीं खोल पाए। देखते ही देखते ट्रेन कार से जा भिड़ी और उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। फिर कार उछलकर पास की खाली जमीन में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed