फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   touch screen phone Not bought by parents, girl student commit suicide

मां-बाप ने नहीं दिलाया टच स्क्रीन वाला फोन, 8वीं की छात्रा ने दी जान

Wed, 29 Jun 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 29 Jun 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
touch screen phone Not bought by parents, girl student commit suicide
suicide

घरवालों ने टच स्क्रीन वाला फोन नहीं लेकर दिया तो 14 साल की सिमरन ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब लड़की की मां मंदिर से लौटी। बेटी का शव लटकता देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी और चौकी सुंदर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजवंत सिंह ने कहा कि सिमरन के पिता करण लुक डालने का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें सिमरन सबसे बड़ी थी। सिमरन एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से वह फोन लेने की बात कर रही थी। दो दिनों से तो उसने जिद ही पकड़ ली कि वह टच स्क्रीन वाला फोन लेगी। उसके परिजनों की इतनी हैसियत नहीं थी।
विज्ञापन


सोमवार को सिमरन ने जब ज्यादा जिद की तो उसकी मां ने उसे मना कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मां इलाके में ही स्थित मंदिर में माथा टेकने के लिए चली गई। उनके जाने के बाद सिमरन ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एएसआई राजवंत सिंह ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लड़की ने फोन न मिलने की वजह से आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed