{"_id":"5fa7bc058ebc3e9bd85a0f0a","slug":"tohana-police-has-arrested-a-nri-from-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई ने की चार शादी, अमेरिका से रोहतक पहुंचा, पत्नी के आरोप पर पुलिस ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनआरआई ने की चार शादी, अमेरिका से रोहतक पहुंचा, पत्नी के आरोप पर पुलिस ले गई
Sun, 08 Nov 2020 03:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार शादियां कर चुके रोहतक निवासी एनआरआई को अमेरिका से लौटते ही टोहाना की शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रोहतक से टोहाना लेकर आई और थाने से ही जमानत दे दी। इस मामले में एनआरआई के खिलाफ उसकी चौथी पत्नी ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित कई आरोप लगाए थे। हालांकि, शिकायतकर्ता महिला की भी एनआरआई के साथ दूसरी शादी थी। पहले पति को वह तलाक दे चुकी है।
विज्ञापन
18 फरवरी 2019 को की थी शादी
शिकायतकर्ता महिला ने मीडिया को बताया कि एनआरआई नरेश कुमार ने तीन शादियां पहले की हुई है और वह उसकी चौथी पत्नी हैं। 18 फरवरी 2019 को नरेश ने उससे शादी की थी। शादी के एक महीने बाद ही नरेश अमेरिका चला गया और अमेरिका जाने के बाद उसने उसका फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 नवंबर 2018 को उसकी मुलाकात हिसार में नरेश से हुई थी। 21 दिसंबर 2018 को नरेश ने उसे जींद बुलाया। वहां फिजिकल टेस्ट करवाए। उसने वहां नरेश को 19 जनवरी 2018 को हुई अपनी पहली शादी के बारे में बताया। आठ फरवरी 2019 को नरेश ने फोन किया कि वह उससे शादी करना चाहता है। 18 फरवरी को शादी फाइनल कर दी गई। 18 फरवरी 2019 को शादी के बाद वह नरेश के साथ रोहतक चली गई। एक महीने बाद वहां से नरेश अमेरिका चला गया और उसके बाद फोन तक नहीं उठाए।
विज्ञापन
महिला का आरोप, बाद में करने लगे प्रताड़ित
महिला का आरोप है कि जरूरत के नाम पर एनआरआई और उसके परिवार ने सारा पैसा, जेवरात ले लिए व पैसे की डिमांड करके प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने इसी साल 26 जनवरी को महिला की शिकायत के आधार पर रोहतक निवासी नरेश व उसके पिता अजीत पर धारा 420, 498ए, 406, 323, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि अमेरिका से रोहतक पहुंचे एनआरआई नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।