फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   To go abroad men started suppyling Drugs

विदेश जाने के लिए नहीं थे पैसे, दोस्त संग करने लगा 'गंदा काम'

Mon, 29 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 29 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
To go abroad men started suppyling Drugs
विदेश जाने की इच्छा - फोटो : DEMO PIC
विदेश जाने की इच्छा और आइलेट्स पूरी करने का खर्चा निकालने के लिए एक युवक ने अपने साथी के साथ नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा शुरु कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी उस समय पकड़े गए जब आरोपी किसी को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। एंटी नार्कोटिक्स विभाग की पुलिस ने दोनों आरोपियों को इंजन शेड के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने इस मामले में सतजोत नगर के रहने वाले निखिल शर्मा और कुणाल शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंजन शेड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख कर दोनो घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के बिनाह पर दोनों को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी निखिल शर्मा ने कहा कि वह विदेश जाने का चाहवान था। जिसके लिए आइलेट्स की पढ़ाई करनी थी। आइलेट्स की पढ़ाई के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। उसने अपने दोस्त कुणाल के साथ हेरोइन तस्करी का धंधा शुरु करना शुरु कर दिया।


उन्हें डुगरी इलाके में रहने वाला गौरव नाम का युवक हेरोइन देकर जाता था। वह उससे होरोइन लेकर आगे महंगे भाग में बेचते थे। वह पिछले एक साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहे है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी किन लोगों को नशीला पदार्थ सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed