फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tigra-Babbu created plot to kill Vicky Cami

विक्की कैमी की हत्या की साजिश टगरा-बब्बू ने कुछ इस तरह से थी रची

Mon, 02 Jul 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Mon, 02 Jul 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Tigra-Babbu created plot to kill Vicky Cami
विक्की कैमी के हत्या के आरोपी
 गैंगवार में विक्की कैमी की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता भूपिन्दर सिंह बब्बू, श्याम लाल टगरा सहित गणेश को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने सहित अन्य आरोपियों के ठिकानों का भी सुराग हासिल करेगी।
विज्ञापन


इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ़्तार किया था जब दोनों गोवा से लौट रहे थे। इस मामले में गिरफ्तार टगरा और बब्बू की साजिश के तहत ही हत्या की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए 30 अपराधियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन

 

 

हत्या के बाद गोवा भाग गए थे आरोपी

Tigra-Babbu created plot to kill Vicky Cami
दाह संस्कार के दौरान मौजूद लोग

एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि भूपिन्दर सिंह बब्बू और श्याम लाल टगरा ने ही हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने कालका में अपने साथियों से कहकर हत्या करवाई है। हत्या के दिन दोनों जानबूझकर गोवा में थे, ताकि उन पर किसी को शक ना हो। मुंबई से दिल्ली के एयरपोर्ट पर जैसे ही आए, पंचकूला पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद हुई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि विक्रम उर्फ विक्की कैमी की हत्या की प्लानिंग उन्होंने की थी।  

बब्बू और श्याम लाल पर आरोपियों को शह देकर विक्रम की हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में उमेश उर्फ मटरू, अकरम, गुरमीत उर्फ रोड़ा, मदन उर्फ मट्टू, सत्ता, मक्खन, रिंकू, गोला, दीपू, सौरभ जस्सू, बिल्ला, रामगोपाल उर्फ पालू, जसपाल उर्फ जस्सू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज है।
 

फोन और फेसबुक से दे रहे थे धमकी

Tigra-Babbu created plot to kill Vicky Cami
दाह संस्कार के दौरान मौजूद लोग
इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि भूपेंद्र सिंह उर्फ बब्बू और श्यामलाल टगरा छह गाड़ियों में 30 आरोपी, योगराज पिंकी व उसके साथियों को मारने आए थे। पिछले करीब एक सप्ताह से आरोपियों की तरफ से विक्रम और उसके साथियों को फोन और फेसबुक के जरिये धमकियां भी दी जा रही थीं। इस मामले के शिकायतकर्ता योगराज पिंकी सहित अन्य दोस्तों के खिलाफ पहले भी भूपिन्दर सिंह उर्फ बब्बू और श्यामलाल टगरा की ओर से 307 का मामला दर्ज करवाया गया था। लेकिन इस मामले में झूठा फंसाने से विक्रम और उसके साथियों में रोष था। 

पहले हुए झगड़े में श्याम लाल टगरा को चोट भी लगी थी, जिसका बदला लेने के लिए श्यामलाल टगरा और बब्बू ने रंजिश रखते हुए गैंग के 30 युवकों को भेजकर योगराज, पिंकी और उसके साथियों को मारने की जिम्मेवारी सौंपी थी। फायरिंग में विक्की को मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हमले में दिलीप उर्फ दीपा, लखविंदर उर्फ हैप्पी सहित तीन जख्मी युवकों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने निर्मल उर्फ हैप्पी, मिंदर, हरविंदर को तलवार और रॉड से मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed