फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Youth Including One Minor Arrested in Mobile Snatched Case

चंडीगढ़ः डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल छीन हुए फरार, पुलिस ने नाकाबंदी कर धर दबोचा

Tue, 09 Jul 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three Youth Including One Minor Arrested in Mobile Snatched Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल स्नैचिंग करने के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-38ए निवासी आकाश उर्फ नोनी (19), शुभमंदीप सिंह (22) और 15 वर्षीय एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि अन्य दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

विज्ञापन


आरोपी सेक्टर-38 की गुरु कृपा ट्रस्ट की एंटी अवेयरनेस ड्रग टीम के सदस्य बताए जा रहे हैं। रविवार देर रात 2.46 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-40ए के मंदिर के पास बाइक सवार तीन स्नैचर मोहाली निवासी अमित का मोबाइल छीनकर फरार हो गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ऑनलाइन फूड कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय है। वह सेक्टर-40 खाने की डिलीवरी देने आया था। इस दौरान तीन युवक उससे मोबाइल झपटकर फरार हो गए। बयान के आधार पर साउथ एएसपी नेहा यादव ने सेक्टर-39 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह की अगुवाई में चीता स्टाफ व पीसीआर को पूरे एरिया में नाकाबंदी के आदेश दिए। 

इसके बाद सुबह करीब 4 बजे चीता स्टाफ ने बाइक सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता अमित से आरोपियों की पहचान कर उनसे मोबाइल भी बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है, जो आरोपी नोनी का है। पुलिस की रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों में से आकाश उर्फ नोनी सीटीयू में स्वीपर की जॉब करता है और दसवीं पास है जबकि आरोपी शुभमंदीप सिंह दसवीं फेल है और जेनरेटर मैकेनिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed