{"_id":"59b2a9904f1c1be37f8b5256","slug":"three-student-died-in-a-road-accident-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरमहल के गांव कंदौला के पास शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर लौट रहे 12वीं के तीन छात्रों की बस के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह, जसविंदर उर्फ गुग्गू और अजय के तौर पर हुई है। वे गांव तल्वण के रहने वाले थे।
ये तीनों विद्यार्थी पीटीएम आर्य कॉलेज नूरमहल में बारहवीं कक्षा में पढ़ते थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर ट्रिप्लिंग कर कॉलेज आते जाते थे। हरप्रीत, जसविंदर और अजय शुक्रवार को भी मोटरसाइकिल पर कॉलेज से घर जा रहे थे। गांव कंदौला के पास सरकारी बस ने तीनों को बुरी तरह से कुचल दिया। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। तीनों विद्यार्थियों के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शव को फिल्लौर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजवा दिया। थाना नूरमहल के प्रभारी विक्रम ने कहा कि बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।