फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three rape cases reported in Jind, panipat and pinjore, victim was found murdered in two incidents

3 रेप से हिला हरियाणा, जींद के बाद पानीपत और पिंजौर में भी 'निर्भया' जैसी दरिंदगी

Tue, 16 Jan 2018 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र/पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र/पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 16 Jan 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Three rape cases reported in Jind, panipat and pinjore, victim was found murdered in two incidents
Jind Rape and Murder
हरियाणा में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर रेप की तीन घटनाएं अंजाम दी गई। दो में दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई, वहीं एक मौत से जूझ रही है। पहली घटना जींद में अंजाम दी गई थी। 13 जनवरी की सुबह एक लड़की का शव मिला। वह 10वीं की छात्रा था और कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद के गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन


उसे 10 जनवरी को अगवा किया था और गैंगरेप के बाद मारकर जींद में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, उसके साथ दिल्ली की 'निर्भया' जैसी दरिंदगी की गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी गई थी, जिससे उसकी लीवर फट गया और मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


वहीं मृतका के पिता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी जिन्होंने अगवा की और फिर उसके साथ इतनी दरिंदगी की, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। अगर पुलिस और प्रशासन पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे तो इस तरह की घटना आगे कभी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, गला घोंट कर मारा

Three rape cases reported in Jind, panipat and pinjore, victim was found murdered in two incidents
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
14 जनवरी की सुबह पानीपत में 12 साल की बच्ची का शव मिला। उसे दो लोग लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर ले गए और रेप करने के बाद गला घोंटकर मार डाला। दोनों आरोपी रिश्ते में बच्ची के नाना और मामा लगते थे। दोनों ने हत्या किए जाने के बाद भी शव के साथ दुराचार किया।

इसके बाद बच्ची को नग्न अवस्था में गांव के वाल्मीकि चौपाल के पास गंदे पानी में फेंक दिया। बच्ची अपनी मां के छोड़ने के बाद नानी के पास रहती थी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर नोंचने के निशान पाए गए हैं। बच्ची की मां उसे छोड़कर चली गई थी और ​इन​ दिनों वह अपनी नानी के पास रह रही थी। दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार करने की वारदात को कबूला लिया है।

पिंजौर में बच्ची से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार

Three rape cases reported in Jind, panipat and pinjore, victim was found murdered in two incidents
child rape
पंचकूला जिले के पिंजौर शहर में रेप की घटना ने तो इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। एक व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। अचानक उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर आई तो देखा उसकी बेटी रो रही थी। जब उसने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि टुकी राम अंकल ने उसके शरीर में डंडा डाल दिया।

बच्ची के चीखने के कारण आरोपी दरिंदा फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसकी बेटी के गुप्तांगों से खून बह रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत अमरावती चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता पहले कालका के सिविल अस्पताल ले जाया गई, जहां से उसे पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया।

पुलिस ने आरोपी टुकी राम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी है। दूसरी ओर पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर आरोपी ने ऐसी हरकत क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed