फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son die due to pesticide in Jind

Jind News: कीटनाशक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, पौत्र गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Oct 2022 12:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 12:03 PM IST
सार

दनौदा चौकी प्रभारी नरेश बेरवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मनजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Father and son die due to pesticide in Jind
एक ही परिवार के तीन लोगों ने निगला जहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के गांव दनौदा कलां में शनिवार शाम धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक बुजुर्ग, उसका बेटा और पौत्र इसके प्रभाव में आ गए। पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि पौत्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
शाम को 17 वर्षीय मनजीत ने हालत में सुधार होने पर पुलिस को बयान दिया कि शनिवार शाम को वह अपने दादा ओमप्रकाश (60) और पिता वीरेंद्र (35) के साथ धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था। वहां से लौटकर तीनों खाना खाकर सो गए। रात दो बजे के आसपास तीनों को उलटी लग गई। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने तीनों को नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया। यहां उसके दादा ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि डॉक्टरों उसे और उसके पिता वीरेंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन पिता-पुत्र को लोगों ने बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां वीरेंद्र की भी मौत हो गई। इसके बाद मनजीत को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दनौदा चौकी प्रभारी नरेश बेरवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मनजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed