फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people murder in Ludhiana for 40 thousand

लुधियानाः 40 हजार के लिए दो बच्चों समेत तीन की हथौड़ा मारकर हत्या, रिश्तेदार निकला हत्यारा

Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Three people murder in Ludhiana for 40 thousand
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
औद्योगिक शहर के किशोर नगर में शुक्रवार दोपहर 40 हजार रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार बुजुर्ग महिला और उसके दोहते और दोहती की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने बयान दिया है कि वह रागी है और किसी के घर पाठ करने गया था। उसने बताया कि उसकी दो बेटियां नीरु व सुखविंदर कौर हैं। नीरू उनके घर में ही रहती है और सुखविंदर उनके मोहल्ले में थोड़ा दूर रहती है। दोनों बेटियों के बच्चे हिपिक (7) और मनदीप कौर (8) चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद उनके ही घर आ जाते थे।
विज्ञापन


राजविंदर सिंह उसकी पत्नी गुरविंदर कौर (57) के मामा का लड़का है। वह अमृतसर का रहने वाला है और कुछ समय से उनके घर के पास किराए पर रहता था। राजविंदर उनके के घर में ही खाना खाता था। उसकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये थे। इस बारे में राजविंदर को पता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह दोपहर को आया तो घर के बाहर ताला लगा देख उसे शक हुआ। बरामदे में फैले खून ने उसके होश उड़ा दिए। वह किसी तरह अंदर पहुंचा तो उसकी पत्नी गुरविंदर कौर, दोहते हिपिक और दोहती मनदीप कौर के शव पड़े थे। घर से 40 हजार रुपये गायब थे। पास में ही खून से सना हथौड़ा पड़ा था। एडीसीपी राजवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed