फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three People Killed in Road Accident in Gohana of Sonipat

गोहानाः बाइक को टक्कर मारकर पलटा ट्रक, महिला उसके बेटे और पोती की दबकर मौत

Wed, 03 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा) Updated Wed, 03 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Three People Killed in Road Accident in Gohana of Sonipat
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक हादसा, बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गया। उसके नीचे दबने से महिला, उसके जवान बेटे और पोती की मौत हो गई। हादसा हरियाणा के गोहाना में रोहतक बाईपास पर हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बाप-बेटी के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव भैंसवान खुर्द निवासी शिव कुमार (32), अपनी मां शकुंतला (55) व बेटी अंशिका (6) के साथ बाइक पर सवार होकर सामान लेने के लिए मुख्य बाजार में आया था। सामान खरीदने के बाद तीनों बाइक पर वापस गांव भैंसवान खुर्द जा रहे थे। जब गोहाना से रोहतक रोड बाईपास पर शिव कुमार बाइक को हाईवे पर चढ़ाने लगा तो अचानक रोहतक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीनों ट्रक के नीचे ही दब गए। हादसे में शिव कुमार व अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने रोहतक पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तीनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक में पुराने कपड़े भरे हुए थे और वह पानीपत जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खेती करता था शिव कुमार, मां को मिली थी पति की जगह नौकरी

Three People Killed in Road Accident in Gohana of Sonipat
truck accident.
हादसे में काल का ग्रास बना शिव कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। उसकी मां शकुंतला कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करती थी। शकुंतला के पति देवानंद कृषि विभाग में कार्यरत थे। करीब दो दशक पहले एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पति की मौत के बाद शकुंतला को उनकी जगह नौकरी मिल गई थी। अब उनकी भी हादसे में जान चली गई है।

हादसे से गांव में पसरा मातम
एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना से गांव भैंसवान खुर्द में मातम पसर गया। गांव के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे थे। वहीं सामान्य अस्पताल में लोगों का तांता लगा रहा।

दो बहनों में अकेला भाई था शिव कुमार
ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार दो बहनों में अकेला भाई था। वह दोनों बहनों से छोटा था। शिवकुमार के पास अकेली बेटी अंशिका थी। शिवकुमार, उसकी मां व बेटी की मौत के बाद उसकी पत्नी ही रह गई है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं।

अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिससे बाइक सवार परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed