{"_id":"5b63483a4f1c1b764d8b619f","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑल्टो में मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑल्टो में मारी टक्कर, तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़-खरड़ हाईवे पर गांव तंगोरी के पास बुधवार रात एक टिप्पर ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों युवकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान अमनदीप चोपड़ा (45) निवासी अर्बन एस्टेट, फेज-दो जालंधर, राजेश कुमार (38) निवासी गांधी नगर बंग्गा व अजय कुमार (40) निवासी सर्राफा बाजार फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सोहाना थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
ऐसे हुआ था हादसा
पुलिस को दी शिकायत में हेमंत चोपड़ा ने बताया कि वह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपने धार्मिक गुरु को छोड़कर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोग ऑल्टो और वह दूसरी कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि वह ऑल्टो के पीछे चल रहे थे। जब गांव तंगोरी के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी कार को चपेट में लिया।
विज्ञापन
टिप्पर काफी तेज था, उसने कार को पूरी तरह से तोड़ दिया। इस दौरान तीनों लोग कार में बुरी तरह से फंस गए थे। उन्होंने बताया कि हादसे से 20 मिनट पहले वह सभी एक साथ ही थे। इस दौरान अमनदीप का कहना था कि उक्त रोड पर रोशनी काफी कम है। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 लोग थे, जो बाबा रंगण शाह जी को छोड़कर आ रहे थे। सभी काफी खुश थे, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन ली।
घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया
हादसे में अमनदीप, राजेश व अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान बड़ी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह काम करते थे मृतक
पता चला है कि हादसे में मारे अमनदीप चोपड़ा पेशे से पत्रकार थे। जबकि राजेश कुमार कपड़ों की दुकान करते थे। वहीं, अजय कुमार प्राइवेट जॉब करता था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।