फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in road accident in Karnal of Haryana

दो ट्रकों के बीच फंस गया पूरा परिवार, मां-बेटे और बेटी की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accident in Karnal of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जीटी रोड पर अल सुबह पौने तीन बजे रायपुर रोड़ान नहर पुलिया पर दो ट्रकों के बीच में आने से कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और डेढ़ साल की बच्ची सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह परिवार दिल्ली के बाली नगर का रहने वाला है जो अल सुबह दिल्ली से पंजाब के राजपुरा में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहा था। 

विज्ञापन


सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रकों के बीच में फंसी वैगनआर कार को निकाला। कार में सवार मां-बेटी व बेटे की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति और उसकी डेढ़ साल की धेवती गंभीर रूप से घायल थी, जिसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक मुकुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
दिल्ली के बाली नगर निवासी घायल राकेश सहगल ने बताया कि पंजाब के राजपुरा में उनके दामाद गौरव राणा की रिश्तेदारी में शादी समारोह था। इसलिए वे दो कारों में सवार होकर रात को करीब 12:30 बजे पंजाब के लिए दिल्ली से चले थे।

वैगनआर कार को उसका बेटा 23 वर्षीय निखिल चला रहा था, वह साइड की सीट पर बैठा हुआ था। पीछे की सीट पर उसकी पत्नी 55 वर्षीय बाला सहगल, उसकी बेटी 23 वर्षीय मेघा राणा व उसकी बेटी की बेटी डेढ़ साल की रूहानी थी। 

Three people died in road accident in Karnal of Haryana
राकेश सहगल का परिवार - फोटो : अमर उजाला

उनसे आगे एक कार में उसका दामाद गौरव राणा, उसकी बहन, सहित अन्य परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। जब वह जीटी रोड पर रायपुर रोड़ान के नहर की पुलिया पर पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रक चल रहा था।

उस ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो उसके बेटे निखिल ने भी ब्रेक लगाए तो उनकी कार के पीछे आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनकी कार आगे के ट्रक में फंस गई। जिससे दोनों ट्रकों के बीच उनकी कार फंस गई। इस हादसे में उनका पूरा परिवार फंस गया और उसके बेटे निखिल, पत्नी बाला व बेटी मेघा की मौत हो गई। वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी डेढ़ साल की धेवती भी घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही छा गया मातम
राकेश सहगल की दिल्ली में कपड़े की दुकान है और उन्होंने अपनी बेटी की शादी दिल्ली के तिलक नगर में की हुई है। वह अपने दामाद की रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे। जब राजपुरा में इस हादसे की सूचना मिली तो वहां खुशियां मातम में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर राकेश सहगल के नजदीकी रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। सभी की आंखों में आंसू थे।

जीटी रोड पर सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली थी। उस दौरान वे उसी क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। कार में सवार सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो महिला सहित तीन व्यक्तियों ने दमतोड़ दिया और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -सुखबीर सिंह, एसआई, थाना बुटाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed