फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in collision between two Vehicles in Ludhiana on Chandigarh road

साल 2018 के आखिरी दिन 3 परिवार पर टूटी आफत, एक गलती और बुझ गए 3 चिराग

Mon, 31 Dec 2018 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Three people died in collision between two Vehicles in Ludhiana on Chandigarh road
मृतक बलबीर और उमा साहनी की फाइल फोटो

लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर सोमवार सुबह 5.30 बजे गांव मंगली के पास गलत साइड से आ रहे कैंटर ने टेंपो को सीधी टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है जो कि सुनाम का है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटानी निवासी बलवीर सिंह (27) पंचम (26) और उमा साहनी (45) सब्जी बेचने का काम करते थे। बलवीर सिंह गांव कटानी में ही सब्जी का कारोबार करता था। पंचम और उमा साहनी रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three people died in collision between two Vehicles in Ludhiana on Chandigarh road
हादसाग्रस्त कैंटर

सोमवार सुबह तीनों एक छोटे हाथी पर सवार होकर लुधियाना सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आ रहे थे। जैसे वह मंगली के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कैंटर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed