फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people commited suicides in different places of Punjab

पंजाबः अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड करने वालों में महिला भी

Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Three people commited suicides in different places of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के तीन अलग-अलग स्थानों में तीन लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। पहली घटना लुधियाना की है। यहां के सलेम टाबरी के न्यू अमन नगर स्थित भगवान कालोनी इलाके में बुधवार की दोपहर 12 साल के छात्र प्रितपाल सिंह मल्होत्रा उर्फ पारस ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पारस कुछ समय पहले ही स्कूल से लौटा था। उसने अभी कपड़े भी नहीं बदले थे।

विज्ञापन


 मां जब खाना लेने कमरे में गई तो उसे घटना के बारे में पता चला। कमरे में बेटे का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। आस-पास के लोग पारस को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दाना मंडी में आढ़ती का काम करने वाले सुखविंदर मल्होत्रा का बेटा पारस जालंधर बाईपास स्थित जीएमटी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से आने के कुछ समय बाद वह अपने कमरे में चला गया और मां किचन में चली गई। मां जब वह खाना लेकर अंदर गई तो छात्र पंखे से लटक रहा था। पंखा टेढ़ा हो गया था और पारस आधा बैड पर था और आधा लटका पड़ा था। जिसके बाद शोर मचाया तो लोगों ने उसे नीचे उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सामने महिला ने फंदा लगाकर दी जान 

Three people commited suicides in different places of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

वहीं संगरूर के प्रीत नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने घरेलू कलह में पंखे से फंदा लगाकर जा न दे दी। फंदा लगाते समय उसके दो बच्चे भी उसके सामने थे। जानकारी के मुताबिक टोहाना के गांव तलवाड़ निवासी करणवीर शर्मा अपनी पत्नी अंजू रानी के साथ प्रीत नगर में किराए के मकान में रहता है। उनके दो बच्चे ढाई वर्ष की लड़की और चार वर्ष का लड़का है। करण वीर शर्मा प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर तैनात है।

बुधवार को वह बठिंडा में कंपनी की एक बैठक में शामिल होने गया था। शाम के समय उसके दोनों बच्चों ने शोर मचाया। जब पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि अंजू पंखे से लटक रही थी।
थाना सिटी-1 के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पति करणवीर ने पुलिस को इतना ही बताया कि कुछ दिन पहले उन दोनों में किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

दुकानदार ने फंदा लगाकर सुसाइड किया

Three people commited suicides in different places of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बटाला के डेरा रोड पर स्थित गांव तारागढ़ के पास बुधवार सुबह दुकान के शटर से फंदा लगाकर दुकानदार ने सुसाइड कर लिया। जब कुछ देर तक शटर न खुला तो आसपास के दुकानदारों ने शटर खोला। दुकानदार ने गले में फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। जानकारी के अनुसार गांव करवालियां का रहने वाला बलकार सिंह (35) की डेरा रोड पर गांव तारागढ़ के मोड़ पर साइकिल रिपेयर की दुकान थी।

बलकार ने बुधवार सुबह दुकान खोली और अंदर जाकर दुकान के शटर से फंदा लगा लिया। जब तक आसपास के लोगों को पता चलता तब तक बलकार सिंह की मौत हो चुकी थी। आसपास के दुकानदारों ने बलकार के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। थाना किला लाल सिंह के एसएचओ अमोलक सिंह ने बताया कि परिवार वालों की ओर से इसके बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई जब पुलिस बलबीर सिंह के घर पहुंची तब तक घरवालों ने बलबीर के शव का दाह संस्कार कर दिया गया था। एसएचओ ने बताया कि घरवालों ने पुलिस को कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed